हमारे काम का श्रेय ले रही है मोदी सरकार – सोनिया


soniaनई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि हमारी योजनाओं को ही सरकार घोषित कर रही है और उसका श्रेय ले रही है। सोनिया ने यूपीए के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि देश में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कांग्रेस ने ही काम किया, गरीबों के लिए हमारी सरकार ने काम किया। सोनिया ने कहा कि मोदी जनता को नकली सपने दिखाकर सत्ता में आए हैं। हार-जीत तो जिंदगी का हिस्‍सा है, असली बात है अपनी बातों पर कायम रहना। लोगों से झूठे वादे करके एनडीए की जीत हुई।
सोनिया ने कहा कि एनडीए ने जो बड़े-बड़े वादे किए हैं वो हकीकत में नहीं बदल पाएंगे और हम एक बार फिर वापसी करेंगे आज राजीव गांधी के जन्मदिन के मौके पर तालकटोरा स्टेडियम में हुए इस कार्यक्रम में सोनिया ने पार्टी की उपलब्धियां गिनाई। सोनिया ने कहा कि हम महिला आरक्षण के लिए सरकार पर दबाव डालेंगे और महिलाओं के हक के लिए लड़ेंगे। आज राजीव गांधी के जन्मदिन के मौके पर तालकटोरा स्टेडियम में हुए इस कार्यक्रम में सोनिया ने पार्टी की उपलब्धियां गिनाई। सोनिया ने कहा कि हम महिला आरक्षण के लिए सरकार पर दबाव डालेंगे और महिलाओं के हक के लिए लड़ेंगे।


Scroll To Top
Translate »