पति को पेड़ से बांधा, महिला से गैंगरेप


gangrapeनवादा। बिहार में नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र के खरीदी बिगहा गांव में मंगलवार रात पति को पेड़ से बांधने के बाद चार अपराधियों ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि खरीदी बिगहा गांव की महिला का पति रिक्शा चलाता था। कल देर शाम जब नवादा शहर से रिक्शा से पति-पत्नी घर लौट रहे थे तभी रास्ते में एक सुनसान स्थान पर चार अपराधियों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद अपराधियों ने महिला के पति को एक पेड़ से बांध दिया और महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सूत्रों ने बताया कि पीड़िता के बयान पर महिला थाना में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। महिला का मेडिकल जांच कराया गया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


Scroll To Top
Translate »