IPL7 : चेन्नै के खिलाड़ियों के कमरे में रातभर महिला?


tआईपीएल फ्रेंचाइजी द्वारा प्रोटोकॉल के उल्लंघन के ये मामले ऐसे समय में सामने आए थे जब स्पॉट फिक्सिंग केस की जांच जारी थी। ये सभी मामले पिछले साल बीसीसीआई की ऐंटी करप्शन सिक्यॉरिटी यूनिट (एसीएसयू) की नजर में आए थे। पिछले सीजन में बीसीसीआई को भेजे एक ई-मेल में एसीएसयू चीफ रवि स्वानी ने ऐसे मामलों में लिस्ट भेजी थी जिनमें खिलाड़ियों और फ्रेंचाइजी मालिकों द्वारा खेल नियमों का उल्लंघन किया गया। इस ई-मेल में बताया गया था कि आईपीएल सीजन 7 में 16 अप्रैल से 1 जून के बीच कई बार खेल नियमों के खिलाफ जाकर काम किया गया। हैरानी की बात यह है कि यह सब तब हुआ जब सुप्रीम कोर्ट में स्पॉट फिक्सिंग मामले की सुनवाई चल रही थी।


Scroll To Top
Translate »