आशा एवं ए0एन0एम को स्मार्ट फोन उपलब्ध कराये जायेंगे: मुख्य सचिव


लखनऊ:
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने कहा हैं कि बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य रक्षण, परिवार नियोजन एवं स्वास्थ्य आदि के प्रति जागरूकता हेतु लगभग 12000 आशा एवं ए0एन0एम को स्मार्ट फोन उपलब्ध कराये जायेंगे एवं उन्हे स्मार्ट फोन के माध्यम से बच्चो एवं गर्भवती 4e34er544434)महिलाओं से संबंधित  स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि आशा एवं ए0एन0एम द्वारा प्रतिदिन किये गये कार्यो के आॅकडें भी संरक्षित किये जायंेगे जिसके आधार पर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराया जा सकेगा। उन्होंने निर्देश दिये कि महिलाओं एवं बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आशा बहुओं एवं ए0एन0एम0 को प्रशिक्षण भी कराया जाय।
मुख्य सचिव आज शास्त्रीभवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में सिफ्सा के शासी निकाय परिषद बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015-16 में सिफ्सा की कार्ययोजना का प्रभावी  क्रियान्वयन हेतु रू.108.33 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया ताकि प्रदेश में महिलाआं एवं बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति आम जागरूकता का कार्य प्रभावी ढंग से हो सके। उन्होंने बताया कि नयी अभिनवीकरण परियोजना एम-स्वास्थ्य के तहत प्रदेश के 5 जनपदों हेतु स्वीकृत की गयी है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त अन्य परिवार नियोजन एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी परियोजनायें स्वीकृत की गयी।
बैठक में श्री अरविन्द कुमार, प्रमुख सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उ0प्र0, श्री अमित कुमार घोष, अधिशासी निदेशक, सिफ्सा, श्री रिग्जियान सेम्फिल, अपर अधिशासी निदशक, सिफ्सा एवं विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्थाओं के प्रतिनिधि जो सिफ्सा के शासी निकाय के सदस्य है भी उपस्थित थे।

Scroll To Top
Translate »