यूपी के शालीमार बिल्डर के यहाँ इनकम टैक्स का 12 ठिकानों पर एक साथ छापा 


 

 

sanjay-seth-income-tax-raid-5582baae7873f_exlstलखनऊ |  लालबाग स्थित शालीमार स्कवॉयर बिल्डिंग में बिल्डर संजय सेठ के ऑफिस पर भी इनकम टैक्स ने छापा मारा। बिल्डर संजय सेठ सपा की एमएलसी लिस्ट में नाम आने से चर्चा में आए थे।छापे के लिए 12 अलग-अलग सेंटर से टीम बुलाई गई थी। सुबह आठ बजे एक साथ सभी 12 ठिकानों पर छापा मारा गया।शालीमार स्क्वॉयर स्थित संजय सेठ का ऑफिस बंद था। इसे करीब साढ़े 11 बजे खुलवाया गया।

इसके बाद ही इनकम टैक्स के अफसर ऑफिस में दाखिल हो पाए।संजय सेठ की कंपनी शालीमार एसोसिएट एंड बिल्डर्स को परिवहन निगम के थ्रीडी मॉडल पर आधुनिक बस अड्डे के निर्माण का भी ठेका मिला है।खबरों के मुताबिक इस छापे में 100 इनकमटैक्स के अधिकारी शामिल रहे।संजय  के देशभर में स्थित सभी ठिकानों पर छापेमारी की गई।इस छापे के दौरान कई अहम दस्तावेज बरामद हुए।


Scroll To Top
Translate »