लखनऊ| टोल प्लाजा फायरिंग मामले में फंसे यूपी के नकली मंत्री इकबाल की गिरफ़्तारी के बाद बाराबंकी की जैदपुर पुलिस ने आज इकबाल को सीजीएम कोर्ट में पेश किया कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है अगली सुनवाई 2 जुलाई को होगी.गौरतलब रहे कि बाराबंकी टोल प्लाजा फायरिंग मामले में कल दिल्ली से इक़बाल की गिफ्तारी हुई थी . ए डी जी ला एंड आर्डर दलजीत चौधरी के अनुसार इकबाल को दिल्ली में एक माडल के घर से गिरफ्तार किया गया था और लग्जरी गाडी भी बरामद हुई थी. इकबाल की गिरफ्तारी लखनऊ के सदर बाजार इलाके से बताई जा रही है. गिरफ़्तारी के बारे में पहले यूपी पुलिस ने जानकारी होने से इनकार किया था. पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार इकबाल को बाराबंकी पुलिस की कस्टडी में दे दिया गया है और कल सीजेएम कोर्ट में पेश किया जाएगा.इकबाल के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और उसके शस्त्र लाईसेंस को भी निरस्त किया जाएगा.
अपनी गिरफ्तारी के समय भी इकबाल ने पुलिस को अर्दब में लेने की भरपूर कोशिश की.
हाई कोर्ट ने आज इकबाल को जमानत देने से इंकार कर दिया था. हाईकोर्ट लखनऊ बेंच ने 22 जून को इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख दी थी . इक़बाल की ओर से एफआईआर रद्द करने की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस एसएन शुक्ला की कोर्ट ने यह फैसला सुनाया था.
इकबाल ने बाराबंकी टोल प्लाजा में फायरिंग की थी, बाद में पता चला कि गाड़ी के कागजात भी फर्जी थे. कोर्ट के इस फैसले से मामले में इकबाल की मददगार दिख रही बाराबंकी पुलिस को भी झटका लगा है.
बाराबंकी पुलिस अब तक इकबाल को गिरफ्तार नही कर सकी थी जिससे पुलिस पर उसे बचने का आरोप लगाने लगा था . सूत्रों के अनुसार कुछ मौलानाओ और अफसरो के जरिए नकली मंत्री की पैरवी की कोशिशें की जा रही थी . सूत्रों के मुताबिक इकबाल हरियाणा के गुड़गाव में शरण लिए हुए था और उसे एक आईपीएस का सरंक्षण मिला हुआ था
आठ जून को बाराबंकी में टोल प्लाजा पर कर्मचारियों से मारपीट और फायरिंग करने के मामले में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री इकबाल के अलावा उसके सहयोगी मोहम्मद आबिद और पीएसओ समर बहादुर के खिलाफ बाराबंकी के सीजेएम सत्यदेव के कोर्ट ने गैर जमानती वॉरंट जारी किया था। इन तीनों को गिरफ्तार करने के लिए लखनऊ में पुलिस ने एक डेंटल कॉलेज समेत 10 से ज्यादा जगह छापे मारे, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। इससे पहले बाराबंकी पुलिस इकबाल के एक गनर और ड्राइवर को गिरफ्तार कर चुकी है।
https://rashtriyadinmaan.com
