ललितगेट’ मामला: कीर्ति आजाद ने पूछा- ‘IPL घोटालों के दौरान क्या कर रहे थे अरुण जेटली’


 

2015_6image_08_06_04079325927kirti-llनई दिल्ली: पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद कीर्ति आजाद ने अपनी ही पार्टी के वित्त मंत्री पर जुबानी वार करते हुए अरुण जेटली पर सवाल उठाते हुए पूछा कि जब आईपीएल घोटाला हो रहा था तो इसकी गवर्निंग काऊंसिल में शामिल अरुण जेटली क्या कर रहे थे? इससे पहले, सुषमा-ललित मोदी विवाद को भी कीर्ति ने इसे किसी ‘आस्तीन के सांप की करतूत’ बताया था, इसके बाद राजनीतिक हलकों में यह चर्चा होने लगी की कि सुषमा का पत्ता साफ करने की कोशिश भाजपा के भीतर से ही हो रही है और अपने ही सुषमा को पार्टी से बाहर करने  में हैं।

वहीं इस पर आजाद ने कहा, ‘सुषमा वाली बात अब पुरानी हो गई है और आस्तीन के सांप वाले बयान पर वे कुछ नहीं कहना चाहते। कीर्ति आजाद ने आईपीएल में हो रहे घोटालों पर कहा कि वे आईपीएल के खिलाफ नहीं हैं। घोटालों के लिए वो सारे लोग जिम्मेदार हैं, जो आईपीएल गवर्निंग काऊंसिल में हैं। ललित मोदी अगर कुछ कर रहे थे तो और बाकी लोग कहां थे? बीसीसीआई के अधिकारी कहां थे?’ उन्होंने क्रिकेट में सक्रिय राजनेताओं पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘मुझे किसी नेता से मतलब नहीं है, चाहे वह भाजपा का हो या दूसरी पार्टी का, जो भी दोषी है उसे सजा मिलनी ही चाहिए।


Scroll To Top
Translate »