अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत ने बनाया गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड


2015_6image_20_37_373515096untitled-llनई दिल्ली: पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राजपथ पर 35 हजार से ज्यादा लोगों ने योग किया और 84 देशों ने भाग लिया, जो विश्व रिकार्ड बन गया। दुनिया में पहली बार इतनी बड़ी तादाद में लोगों ने एक साथ योग किया। इस कार्यक्रम में राजपथ पर 35,985 लोगों और 84 देशों ने भाग लेकर दो गिनीज विश्व रिकार्ड बनाए।
पैंतीस मिनट तक 35 हजार से अधिक योगायासियों और 21 आसनों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में आज प्रथम अंतररराष्ट्रीय योग दिवस की कमान संभाली और ऐतिहासिक राजपथ ‘योगपथ’ में तब्दील हो गया। गिनीज विश्व रिकार्ड की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मार्को फ्रिगैटी ने न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय से इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह एक ‘आश्चर्यजनक तथा असाधारण उपलब्धि’ है। संयुक्त राष्ट्र ने गत वर्ष श्री मोदी की अपील पर 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।

Scroll To Top
Translate »