ब्लैक फ्राइडे: ट्यूनीशिया,फ्रांस और कुवैत में हमले ,40 की मौत


2015_6image_19_40_0483668551223-llनई दिल्ली: फ्रांस, कुवैत के बाद ट्यूनिशाया में हुए आतंकी हमले में करीब 40 लोगों की जान चली गई। आज का दिन उन लोगों के लिए ब्लैक फ्राइडे साबित हुआ जो इन आतंकी हमलों का शिकार हुए या जिन्होंने इस दहशत के इस मंजर को करीब से देखा।
फ्रांस में आतंकी हमला, एक व्यक्ति का सिर धड़ से काटा
पहला आतंकी हमला फ्रांस में हुआ। आतंकियों ने फ्रांस के सेंट क्वेंटिन फैलेवर में स्थित एक गैस फैक्ट्री को अपना निशाना बनाया। स्थानीय मीडिया रिपोट्र्स में बताया गया कि हमलावर ने एक शख्स का सिर कलम कर दिया जबकि कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। खबरों के अनुसार, हमलावर के हाथ में इस्लामिक स्टेट यानी कि आईएसआईएस का झंडा था। यह हमला स्थानीय समयानुसार सुबह के करीब 10:00 बजे हुआ।
मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान विस्फोट, 3 मरे
वहीं दूसरा हमला कुवैत सिटी में स्थित एक शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुआ, जहां एक विस्फोट में कम से कम तीन व्यक्तियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घटनास्थल पर देखते ही देखते काले धुएं का गुबार छा गया है और लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
 
ट्यूनीशिया में आतंकी हमला 26 लोगों की मौत
तीसरा आतंकी हमला ट्यूनीशिया के समुद्र तट पर हुआ। इस हमले में करीब 26 लोगों की मौत की खबर है। जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने समुद्रतट पर फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है।

Scroll To Top
Translate »