आतंकवाद के खिलाफ सहयोग करेंगे भारत-पाक


 

UFA, JULY 10 (UNI)- Prime Minister Narendra Modi meeting his Pakistan counterpart Nawaz Sharif, in Ufa, Russia on Friday. UNI PHOTO-15U

UFA, JULY 10 (UNI)- Prime Minister Narendra Modi meeting his Pakistan counterpart Nawaz Sharif, in Ufa, Russia on Friday. UNI PHOTO-15U

ऊफा |  पाकिस्तान ने आतंकवाद के हर रूप की कड़ी निंदा करते हुए आज भारत के साथ मुंबई हमले के दोषियों के खिलाफ मुकदमे में तेजी लाने पर सहमति जतायी और 15 दिन के भीतर एक-दूसरे की जेलों में बंद दोनो देशों के सभी मछुआरों को रिहा करने का फैसला किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ के बीच यहाँ शंघाई सहयाेग संगठन के शिखर सम्मेलन के इतर हुई द्विपक्षीय बैठक में ये फैसले किये गये।

 

दोनों देशों ने आतंकवाद के मुद्दे पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की जल्द नयी दिल्ली में बैठक करने का भी फैसला किया। करीब एक घंटे तक चली बातचीत के बाद विदेश सचिव एस जयशंकर और पाकिस्तानी विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में एक साझा बयान पढ़ा जिसमें ये जानकारी दी गई।

 


Scroll To Top
Translate »