लखनऊ: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने आज उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव पर टेलीफोन पर धमकी देने का आरोप लगाया। सामाजिक मुददों को उठाने में अपनी पत्नी नूतन ठाकुर की मदद करने वाले पुलिस महानिरीक्षक रैंक के अधिकारी अमिताभ ने यहां एक आेडियो जारी करते हुए दावा किया कि उसमें मुलायम की आवाज है और वह उन्हें धमकी दे रहे है।आरोप पर प्रतिकिया व्यक्त करते हुए वरिष्ठ सपा नेता सी पी राय ने कहा कि उन्होंने आडियो नहीं सुना है लेकिन एेसा आरोप बनाया हुआ प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि वह पिछले 30 साल से मुलायम को जानते हैं और वह कभी किसी को धमकी नहीं दे सकते। इस बारे में सपा प्रमुख से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे बात नही हो सकी।
https://rashtriyadinmaan.com
