बिहार MLC चुनावः लालू प्रसाद के गढ़ पर भाजपा का कब्जा


 

2015_7image_10_44_117169229lalu-modi-indiatimes_1378728231-llनई दिल्लीः विधान परिषद की 24 सीटों के चुनाव में कांटे की टक्कर में जहां महागंठबंधन जदयू-राजद व कांग्रेस को कम सीटों से संतोष करना पड़ा,वहीं एनडीए को बढ़त मिली।राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के गढ़ छपरा, सीवान व गोपालगंज सीटों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया।  छपरा से भाजपा के उम्मीदवार सच्चिदानंद राय ने जीत दर्ज कर ली। गोपालगंज से भी भाजपा उम्मीदवार आदित्य पांडे 767 वोटों से जीत गए हैं। वहीं सारण प्रमंडल की सीवान सीट से भी भाजपा ने जीत दर्ज की है। यहां से टुना जी पांडे  ने जीत दर्ज की है।

दूसरी ओर जदयू-राजद व कांग्रेस महागंठबंधन के उम्मीदवारों ने बेगूसराय, मुजफ्फरपुर व गया की सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर दी। इन सीटों पर महागंठबंधन के उम्मीदवार अधिक वोटों से विजयी रहे।


Scroll To Top
Translate »