लखनऊ | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक दिवसीय प्रवास पर कल अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में रहेगे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री कल विशेष विमान से दिल्ली से बाबतपुर हवाई अड्डे अपरान्ह 3.10 बजे पहुंचेगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी, क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, मेयर राम गोपाल मोहिले, विधायक श्यामदेव राय चैधरी, श्रीमती ज्योत्सना श्रीवास्तव, रवीन्द्र जायसवाल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिलाध्यक्ष मुन्ना रघुवंशी, आजीवन सहयोग निधि के राष्ट्रीय सयोजक अशोक धवन, क्षेत्रीय संगठन मंत्री चन्द्रशेखर सहित प्रमुख पदाधिकारी हवाई अड्डे पर उनका स्वागत करंेंगे।प्रधानमंत्री वहां से हेलीकाप्टर द्वारा काशी विश्वविद्यालय पहुंच कर 4.15 पर ट्रामा सेंटर का उद्घाटन करेंगे तत्पश्चात् वहां से हेलीकाप्टर द्वारा वह 4.35 डीरेका मैदान पहंुचेंगे। डीरेका के रामलीला मैदान में जनसभा को सम्बोधित करेंगे तथा 740 करोड़ की इन्टीग्रेटेड पावर प्रोजेक्ट तथा वाराणसी-गोरखपुर 4 लेन सड़क परियोजना, वाराणसी-सुल्तानपुर 4 लेन, बाबतपुर से वरूणा पुल तक 4 लेन सड़क तथा वाराणसी की रिंगरोड़ परियोजना की आधारशिला रखेंगे। वहां से हेलीकाप्टर द्वारा 6.20 पर बाबतपुर हवाई अड्डे पहुंचेंगे। 6.25 से लेकर 7.40 तक वह काशी के विशिष्ट नागरिकों से भेंट करेंगे। प्रधानमंत्री जी का 7.45 पर दिल्ली के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम है।
https://rashtriyadinmaan.com
