लखनऊ: प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने प्रदेश में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों को निर्धारित अवधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने हेतु तेजी लायी जाये। उन्होंने कहा कि लखनऊ-कानपुर एन0एच0-25, जाजमऊ-गंगा ब्रिज एन0एच0-25 अलीगढ़-कानपुर, एन0एच0-91 राजमार्गों के निर्माण के सम्बन्ध में प्रदेश स्तर पर कोई प्रकरण लम्बित न होने के कारण राजमार्गों के अवशेष कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाये।मुख्य सचिव आज योजना भवन में वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से नेशनल हाईवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश में निर्माणाधीन सड़कों के लम्बित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुये कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण निर्धारित समय सारिणी के अनुसार सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निर्माणाधीन आगरा-अलीगढ़ एन0एच0-93, रायबरेली-जौनपुर एन0एच0-231, बरेली-सितारगंज एन0एच0-74, टाण्डा-रायबरेली एन0एच0-232, रायबरेली-बांदा एन0एच0-232, इटावा-चकेरी एन0एच0-02, मुरादाबाद-बरेली एन0एच0-24, गाजि़याबाद-अलीगढ़ एन0एच0-91, बरेली-सीतापुर एन0एच0-24, आगरा बाईपास एन0एच0-02 एवं 03, 06 लेन दिल्ली-आगरा एन0एच0-02, मेरठ-बुलन्दशहर एन0एच0-235, लखनऊ-सुल्तानपुर एन0एच0-56, सुल्तानपुर-वाराणसी एन0एच0-56, घाघरा ब्रिज-वाराणसी एन0एच0-233, वाराणसी-गोरखपुर एन0एच0-29, अलीगढ़-मुरादाबाद एन0एच0-93, वाराणसी बाईपास एन0एच0-29, आगरा-इटावा बाईपास 06-लेन एन0एच0-02 आदि सड़कों के निर्माण में लम्बित प्रकरणों का निस्तारण यथाशीघ्र सुनिश्चित कराकर निर्माण कार्यों में तेजी लायी जाये। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण हेतु एवार्ड गांवों का मुआवजा के वितरण में तेजी लाकर प्रभावित व्यक्ति को लाभान्वित कराया जाये।
वीडियो कान्फ्रेन्सिंग में प्रमुख सचिव नियोजन डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय सहित एन0एच0 के वरिष्ठ अभियंता उपस्थित थे।
https://rashtriyadinmaan.com
