गुरदासपुर आतंकी हमलाः सेना ने आतंकवादियों को किया ढेर, ऑपरेशन समाप्त


 

2015_7image_07_53_307480092terror-attack-bनई दिल्ली: पंजाब में गुरदासपुर के दीनानगर पुलिस चौकी में घुसे आतंकवादियों के साथ दस घंटे से अधिक चली मुठभेड़ समाप्त हो गई है तथा इसमें तीन आतंकवादी मारे गए हैं। इस मुठभेड़ में पुलिस अधीक्षक सहित पांच पुलिसकर्मी तथा तीन नागरिक भी शहीद हो गए।

गृह मंत्रालय के अनुसार ये आतंकवादी सीमा पार से आए थे। इनके जैश-ए-मोहम्मद या लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े होने की आशंका है। मंत्रालय ने बताया है कि सुरक्षा बलों ने इस इलाके को पूरी तरह घेरा हुआ है। वहां अब गोलीबारी पूरी तरह रुक गई है और तीन आतंकवादी मारे गए हैं। कार्रवाई में पांच पुलिसकर्मी भी शहीद हुए हैं। इनमें एक पुलिस अधीक्षक और होगगार्ड के दो जवान शामिल है। आतंकवादियों की गोलीबारी में तीन नागरिक भी मारे गए हैं। इनमें एक नागरिक वह है, जिसकी कार आतंकवादियों ने छीनी थी।

कार में आए थे आतंकी
सूत्रों के मुताबिक, हमलावर मारुति कार से आए थे, वहीं अमृतसर-पठानकोट रेलवे ट्रैक पर पांच बम मिलने की भी खबर है। सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय ने आतंकी हमले की पुष्टि कर दी है। वहीं सीमा पर भी सेना ने अलर्ट जारी कर दिेया है। NSG को अलर्ट पर रखा गया है।

अमृतसर-पठानकोट रेलवे ट्रैक पर मिले बम
पंजाब के गुरदासपुर में यात्री बस और पुलिस थाने में फायरिंग के बाद अमृतसर-पठानकोट रेलवे ट्रैक पर पांच बम मिलने की खबर है। वहीं अमृतसर से जम्मू रेल रूट को बंद कर दिया गया है।

कॉलेज और स्कूल बंद
गुरदासपुर में आतंकी हमले के बाद सारे कॉलेज और स्कूल बंद करने का ऐलान कर दिया गया।

राजनाथ सिंह का ट्वीट
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया है कि वे पंजाब के मुख्यमंत्री से पंजाब के पल-पल के हाल की जानकारी ले रहे हैं।

थाने में पुलिसवालों के परिजनों को बनाया बंधक
आतंकियों ने दीनानगर थाने में पुलिसवालों के परिवारवालों को बंधक बना लिया है। फिलहाल सेना मौके पर पहुंच गई है और आतंकियों को खिलाफ ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

 नरेंद्र मोदी खुद मॉनिटरिंग कर रहे
पंजाब में आतंकी हमले के बाद दिल्ली में भी हाई अर्ल्ट जारी कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस हमले पर मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

देश के कई हिस्सों में हाई अलर्ट जारी
गुरदासपुर आतंकी हमले के दौरान जालंधर,अमृतसर,लुधियाना, मुंबई, महाराष्ट्र, हरियाणा, पुणे, नासिक और नागपुर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

गोलाबारी में पंजाब SP शहीद
आतंकी हमले में पंजाब पुलिस के  SP बलजीत सिंह शदीह दो गए। SP बलजीत सिंह को गोली लगी थी जिससे वे घायल हो गए थे लेकिन अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया।

पंजाब हमले पर सीएम का बयान
पंजाब सीएम प्रकाश सिंह बादल ने गुरदासपुर में आतंकी हमले पर बयान देते हुए कहा कि यदि हमले की जानकारी थी तो बॉर्डर को सील क्यों नहीं किया गया। आतंकियों को सीमा पर ही क्यों वहीं रोका गया। बादल ने कहा कि ये एक अफसोसजनक घटना है, सीमा पर घुसपैठ रोकना केंद्र की जिम्मेदारी है।


Scroll To Top
Translate »