समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज पार्टी मुख्यालय में श्रीमती आशा किशोर विधायक की अध्यक्षता में हुई, सन् 2017 में होने वाले विधानसभा के चुनावों में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा के साथ फिर अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए नई दिल्ली में अगस्त में 02 दिवसीय कार्यशाला के आयोजन का भी निर्णय लिया गया, जिसमें मुख्य अतिथि श्री मुलायम सिंह यादव होंगे। समाजवादी महिला सभा ने मुख्यमंत्री को महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा देने और जनता से किए गए वायदें तीन साल के अन्दर ही पूरा करने के लिए बधाई दी।
समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रंजना बाजपेयी ने बैठक मे नवनिर्वाचित विधायिका श्रीमती लीलावती कुशवाहा को सम्मानित किया। उन्होंने संगठन का प्रदेश के बाहर अन्य राज्यों में भी विस्तार करने का इरादा जताया और इसके लिए प्रभारियों की नियुक्ति की भी घोषणा की। संस्कृतिक कार्य एवं महिला कल्याण मंत्री श्रीमती अरूणा कुमारी कोरी ने महिलाओं के कल्याण की योजनाओं की चर्चा की और कहा कि महिलाएं अब अपना स्वतन्त्र अस्तित्व बनाए रखने में सफल हो रही हैं।
प्रदेश महासचिव एवं मंत्री स्वतन्त्र प्रभार श्री अरविन्द सिंह गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी त्याग, संघर्ष और परिश्रम का सम्मान करती हैं। पिछली सरकार का लोकतंत्र से भरोसा उठ गया था। हमारा सौभाग्य है कि हमें मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के रूप में एक ऊर्जावान और संस्कारी नेता मिला हैं जिसकी विपक्षी भी प्रशंसा करते हैं। हमें समाजवादी पार्टी की सरकार फिर बनानी है। महिलाओं की इसमें बड़ी भूमिका होगी क्योंकि वे घर के अन्दर तक पैठ रखती हैं।
बैठक में श्रीमती लीलावती कुशवाहा, साधना मिश्रा, हितेश कुमारी, माला द्विवेदी, जानकी पाल, नीलम रोमिला सिंह, अशोक पाण्डेय, आशा किशोर, विधायक, रिती बाजपेयी, बंदना चतुर्वेदी, श्रीमती सुजैन खान, सिमरन खान, अंजना गुप्ता, अम्बेश कुमारी, श्रीमती प्रीती चैबे सरला यादव आदि की उल्लेखनीय सहभागिता रही।
https://rashtriyadinmaan.com

