लखनऊ। जीडीए वीसी विजय कुमार यादव ने बताया कि शहर को हरा भरा रखने के लिए जीडीए इस बार शहर में दो लाख 60 हजार पौधे लगाएगा। जिसमें सिविल डिफेंस के सहयोग से दो अगस्त को एक साथ महानगर में 31 हजार पौधे लगाएगा। उन्होंने इस कार्य में जुडऩे के लिए महानगर के लोगों की अपील की है। इस सीजन में दो लाख 60 हजार पौधे लगाए जाएंगे।
इन्हें लगाने में सिविल डिफेंस,आरडब्ल्यूए,बिल्डर्स,उद्यमी,शिक्षण संस्था और रोटरी क्लब आदि का सहयोग लिया जाएगा। इस दौरान आम,बेल पत्थर,केला,हरड़,बहैडा,आवला आदि के पौधे लगाएं जाएंगे। वीसी विजय यादव ने कहा कि जो लोग पौधा लगाना चाहते है वह जीडीए में आकर संपर्क कर सकते है। जीडीए उन लोगों को निशुल्क पौधे उपलब्ध कराएगा। पौधा रोपण कार्यक्रम सिटी फोरेस्ट,मधुबन बापूधाम,यूपी गेट से मोहननगर ,मेरठ तिराहे से आईटीएस एव हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से यूपी बॉर्डर तक,गोविन्दपुरम कब्रिस्तान,इंदिरापुरम योजना,इंग्राहम स्कूल के सामने,राजनगर एक्सटेंशन रोड आदि जगाहों पर पौधारोपण किया जाएगा।
https://rashtriyadinmaan.com
