पकड़े गए आतंकी कासिम खान को लेकर बड़ा खुलासा!


 

2015_8image_14_38_103930766clow6pfumaaog8x-llजम्मू: जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के बाद पकड़ा गया आतंकी कासिम खान को लेकर कई खुलासे समाने आ रहे है। बताया जा रहा है कि यह आतंकी पंजाब के गुरदासपुर के दीनानगर मे दहशत फैलाने वाले आतंकियों का साथी है। यह आतंकी पाकिस्तान के फैसलाबाद का रहने वाला है।

आतंकी कासिम खान को गिरफ्तार करने के बाद उसने कहा कि वह खुदा की मदद से भाग निकला। कासिम ने कहा, ‘मैं खुदा की मदद से बच निकला, लेकिन मेरा एक साथी मारा गया।’ कासिम ने यह भी कहा कि उसका असली नाम उस्मान है।
इससे पहले बुधवार को जम्मू-कश्मीर में बीएसएफ के काफिले पर हमला कर दो जवानों को शहीद करने वाले तीन आतंकियों में से एक को जिंदा पकड़ा गया है। दो को सुरक्षाकर्मियों ने ढेर कर दिया, जबकि तीसरे आतंकी को उन्‍हीं लोगों ने धर दबोचा जिन्‍हें आतंकियों ने बंधक बना रखा था। मुंबई हमले के दौरान अजमल आमिर कसाब के पकड़े जाने के बाद पहली बार कोई आतंकी जिंदा पकड़ गया है।

Scroll To Top
Translate »