मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साइकिल यात्रियों को पार्टी ध्वज दिखाकर रवाना किया


998877uuलखनऊ |  मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने लखनऊ के सभी विधान सभा क्षेत्रों के साइकिल यात्रियों को पार्टी ध्वज दिखाकर रवाना किया।  मंत्री, विधायक,पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नौजवान तथा महिलाएं भी बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शरीक हुई जो 5 अगस्त,2015 से प्रारम्भ होकर 12 अगस्त,2015 तक चलेगा। इनके साथ समाजवादी सरकार की उपलब्धियों का साहित्य था और जज्बा था श्री अखिलेश यादव को फिर 2017 में भी प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का। राजधानी लखनऊ में इस साइकिल यात्रा अभियान की शुरूआत समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती पर उनकी स्मृति में बने पार्क से हुई।
लखनऊ जनपद में सभी विधान सभा क्षेत्रों के लिए साइकिल यात्राएं रवाना हुई जिनका नेतृत्व राज्यमंत्री श्री अभिषेक मिश्र, विधायक श्री शारदा प्रताप शुक्ला, पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र यादव श्री मुकेश शुक्ला, मो0 एबाद एवं मनीष यादव, डा0 अल्पना बाजपेयी, अनीस राजा, देवेन्द्र सिंह, रामशंकर यादव, श्रीमती सुरेश चैहान, ताराचन्द यादव, राजा चतुर्वेदी, राहुल सिंह, कामरान बेग, सागर धानुक, दिलीप कमलापुरी आदि ने किया।
          पार्टी मुख्यालय में अन्य जनपदो से साइकिल यात्राओं के प्रारम्भ होने और उसमें उत्साही नौजवानों की भारी भागीदारी के संबंध में लगातार रिपोर्टें आ रही है। आजमगढ़ के अतरौलिया, विधान सभा क्षेत्र में मंत्री श्री बलरामपुर यादव, फैजाबाद के मिल्कीपुर विधान सभा क्षेत्र में मंत्री श्री अवधेश प्रसाद, बाराबंकी में महासचिव एवं मंत्री श्री अरविन्द कुमार सिंह गोप, वाराणसी में मंत्री श्री सुरेन्द्र पटेल तथा विधायक श्री महेन्द्र पटेल, इलाहाबाद शहर में श्री उज्जवल रमण सिंह, गोण्डा में मंत्री श्री योगेश प्रताप सिंह, बस्ती में मंत्री श्री राज किशोर सिंह, राहुल सिंह, कानपुर ग्रामीण में मंत्री श्रीमती अरूणा कोरी, अमेठी में श्रीमती लीलावती कुशवाहा, अम्बेडकरनगर में श्री राममूर्ति वर्मा, गोण्डा में विनोद सिंह पण्डित सिंह, लखीमपुर में डा0 रामपाल कश्यप, कानपुर नगर में प्रभारी श्री उमाशंकर चैधरी के नेतृत्व में साइकिल यात्राएं निकली।
युवा प्रकोष्ठो के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप तिवारी वाराणसी में, श्री बृजेश यादव गोरखपुर शहर में, श्री अतुल प्रधान और मंत्री श्री राम सकल गुर्जर, आगरा में साइकिल यात्रियों का नेतृत्व करते और युवाओं में जोश भरते दिखाई दिए। साइकिल यात्रियों की टोलियाॅ गांव-गांव जाएगी। कार्यकर्ता जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं भी करेगें और लोगों को बताएगें कि मुख्यमंत्री जी ने जनहित की कौन-कौन सी योजनाएं चलाई हैं इस यात्रा के दौरान केन्द्र सरकार की राज्य सरकार के प्रति सौतेलपन के व्यवहार की भी बात जनता को बताई जाएगी। केन्द्र की भाजपा सरकार ने बेमौसम बरसात से त्रस्त किसानों को राहत नहीं दी। प्रदेश की कई योजनाओं के लिए आवश्यक धनराशि देने में केन्द्र हीलाहवाली कर रहा है और मेट्रो जैसी महत्वाकांक्षी योजनायें में भी रोड़े अटका रहा है। जनता को भाजपा के झूठे वादों के बारे में भी बताया जा रहा

Scroll To Top
Translate »