BJP सांसद की टिप्पणी पर भड़की सोनिया गांधी


2015_8image_14_25_1168148761-llनई दिल्ली: ललित मोदी प्रकरण पर कांग्रेस के कार्य स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बहन के बारे में कोई टिप्पणी की, जिसके बाद कांग्रेसी सदस्य भड़क गए। सोनिया गांधी खुद विरोध व्यक्त करते हुए अध्यक्ष के वेल के पास आ गई। पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी तथा कई सदस्य भी आसन के पास आ गए और नारेबाजी करने लगे।
 इसी दौरान खडगे ने कहा कि जिस सदस्य ने टिप्पणी की है वह माफी मांगे। इसी बीच सत्ता पक्ष के कई सदस्य भी अपनी सीटों पर खड़े होकर शोरशराबा करने लगे। अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सभी से शांत होने का अनुरोध करते हुए कहा कि वह टिप्पणी के बारे में कार्यवाही देखेंगी लेकिन किसी ने भी उनकी बात नहीं सुनी और हंगामा करते रहे। इस पर अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही एक घंटे के लिए पौने तीन बजे तक स्थगित कर दी।

Scroll To Top
Translate »