स्वतंत्रता दिवसः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फहराया तिरंगा


2015_8image_06_46_045346958waving_indian_flag_at_red_fort-bनई दिल्ली: भारत आज अपनी आजादी की 69वीं सालगिरह हर्षोंल्लास के साथ मना रहा है। इस पावन मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार लाल किले पर तिरंगा फहराया। जनता को संबोधित करते हुए मोदी 86 मिनट 10 सेकंड भाषण देकर उन्होंने पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। नेहरू ने 1947 में 72 मिनट का भाषण दिया था।
मोदी के भाषण के दौरान पूर्व प्रधानंमत्री डॉ. मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत कई हस्तियां मौजूद थीं।  लाल किले की प्राचीर पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए कांच का बुलेट-प्रूफ सुरक्षा घेरा लगाया गया लेकिन मोदी ने खुले आसमान तले भाषण दिया।
 दिल्ली में  40,000 से अधिक जवानों को तैनात किया गया। इनमें से 12,000 से अधिक अर्धसैनिक बलों और दिल्ली पुलिस के कर्मियों को सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील इलाकों विशेष रूप से लाल किले के आसपास तैनात किया गया।

Scroll To Top
Translate »