वाराणसी: PM मोदी ने कहा- मुझसे नाराज रहो लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाओ


 

2015_9image_16_03_385685433modi_660_072813071716-llवाराणसी: पिछले दिनों तेज बारिश के चलते ऐन वक्त पर अपने वाराणसी दौरे रद्द करने को मजबूर हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने वाराणसी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर आज पूर्वानह यहां पहुंचे। नई दिल्ली से वायुसेना के विशेष विमान से पूर्वान्ह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर यहां लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने पर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और वाराणसी के महापौर मेजर राम गोपाल मोहले ने मोदी की अगवानी की। वाराणसी में लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि-

– गरीबो को थोड़ा सा हुनर सिखाने की जरुरत है, फिर बदलेगा भारत
– काशी के भाग्य को बदलने की शुभ शुरुआत
– काशी में पर्यटन पर भी प्रभाव पड़ेगा, जब रिक्शा वाले अच्छा व्यवहार करेंगे
– शिक्षा गरीबा से लड़ने का औजार है, मुझसे नाराज रहो लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाओ, पढ़ाई को प्राथमिकता दो।
– अपने बच्चों को जरूर पढ़ाए, ठेला चला-चलाकर भी जीवन बदल सकता है।
– ई-रिक्शा वाराणसी का भविष्य बदल देगा। जब टूरिस्ट आते हैं तो सबसे पहले रिक्शा चलाने वाले से ही मिलते हैं।
– इसके लिए भारत सरकार ने स्किल डेवलपमेंट का कार्यक्रम चलाया है।
– गरीबों ने हुनर सीख लिया तो उनका जीवन बदल जाएगा।
– गरीबों के विकास से अर्थव्‍यवस्‍था को बल मिलेगा।
– पीएम ने 101 ई-रिकशा और 501 साइकिल रिक्शा बांटे, 2 साल में पैसे चुकाकर रिक्शा मालिक बन जाएंगे चलाने वाले।
– 50 साल तक गरीबों का खाता नहीं खोलने वाले लोग आज मेरा हिसाब मांग रहे हैं।
– हमने गरीबो के बैंक में खाते खुलवाए। आज 18 करोड़ से ज्यादा गरीबों के खाते खुल गए हैं।
– बैंक खाते खुलने के बाद गरीबों को बचत करने की इच्छा होने लगी है।


Scroll To Top
Translate »