पूरे प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस उत्सव के रूप में मनाया गया


unnamedलखनऊ |  भारतीय जनता पार्टी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र भाई मोदी के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि आदरणी मोदी जी का सम्पूर्ण जीवन समाज के सभी वर्गो के लिए प्रेरणा का पुंज है। डा0 बाजपेयी ने कहा कि आज अपने 65वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री के रूप पाकिस्तान पर भारत की विजय का स्वर्ण जंयती वर्ष मना रहे मोदी जी 15 वर्ष की उम्र में भी 1965 के युद्ध के दौरान ट्रेन से आने जाने वाले सैनिकों की स्टेशन पर सेवा कर अपना योगदान करते थे। उक्त बाते दारूलसफा में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर युवा मोर्चा द्वारा आयोजित सुन्दर काण्ड पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनता को सम्बोधित करते हुए कही।
डा0 बाजपेयी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की दृष्टि गांव में रहने वाले किसान मजदूर से लेकर सुदूर विदेशों में रहने वाले देश के नागरिकों तक है। पं0 दीनदयाल उपाध्याय की समाज के अन्तिम व्यक्ति के कल्याण की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना की शुरूआत की। कन्या भ्रूण हत्या जैसी समाजिक बुराई को दूर करने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना, मजदूरों के लिए श्रमेव जयते, किसानों के लिए प्रधानमंत्री सिचाई परियोजना, नौजवानों के लिए मैक इन इण्डिया, उद्योगो की उन्नति के लिए विद्युत उत्पादन एवं सड़क निर्माण की गति को बढ़ाया, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया।
डा0 बाजपेयी ने युवाओं का आहवान किया कि मोदी जी के कदमों पर चलकर देश को विश्व गुरू बनाने में अपना योगदान करें।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने बताया कि आज पूरे प्रदेश में स्थान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर पार्टी नेताओं ओर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम, मिष्ठान वितरण, हवन पूजन करके उनके जन्मदिवस को उत्सव के रूप में मनाया।
उसके पूर्व भाजपा मुख्यालय पर ‘‘मुद्रा बैंक’’ के माध्यम गरीबो को सरल ऋण देने की योजना का एक कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टण्डन ने कहा नरेन्द्र मोदी युवाओं के सबसे बड़े हितैषी के रूप में उभरे है।
उन्होंने मुद्रा बैंक की भूमिका रखते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से देश के लाखों करोड़ो युवाओं को रोजगार के अनेको अवसर उपलब्ध होगे उन्होंने इस योजना की प्रशंसा करते हुये कहा कि इस योजना के अंतर्गत दिये जाने वाले शिशु ऋण के द्वारा समाज के गरीबों एवं वंचित का अपने स्वरोजगार ढूढने में अत्यधिक मदद मिलेगी तथा यह योजना युवाओं एवं देश का भाग्यादेय करने वाली सिद्ध होगी।
इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्री आशुतोष कुमार राय ने  प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए उनके शतायु होने की कामना की । उनके जन्म दिवस पर शुरू हो रहे पंचक्राति (योगक्रांति, कन्याक्रांति, निर्माण क्रांति, स्किल इंडिया, मेक इन इण्डिया कार्यक्रम को युवाओं के माध्यम से पूरे प्रदेश के बूथ एवं मण्डलों में प्रचारित करने का कार्य किया जायेगा।
दोनों कार्यक्रमों में उपस्थित प्रमुख लोगो में भाजपा प्रदेश मंत्री वीरेन्द्र तिवारी, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, मीडिया प्रभारी श्री मनीष शुक्ला, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनीता अग्रवाल, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष साकेत सिंह सोनू, राहुल मिश्रा, सोनू सिंह, विशेष नायक, रामबाबू सुदर्शन, हिमांशु पाल, शुभम बाजपेयी, संतोष राय, शैलेन्द्र शर्मा, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 


Scroll To Top
Translate »