समाजवादी पार्टी परिवर्तन की राजनीति करती है——-श्री मुलायम सिंह यादव


iiuytgyलखनऊ|
           समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी परिवर्तन की राजनीति करती है। व्यवस्था में परिवर्तन लाए बिना गरीबों, पिछड़ों, दलितों, शोषितों, अल्पसंख्यको, किसानों, मजदूरों को खुशहाल नहीं बनाया जा सकता है। समाजवाद का रास्ता कठिन जरूर है लेकिन इसी रास्ते पर चलकर देश और समाज को सम्पन्न तथा समृद्ध बनाया जा सकता है।
श्री मुलायम सिंह यादव आज यहां पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में पूर्व साॅसद एवं प्रखर समाजवादी नेता श्री मोहन सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने श्री मोहन सिंह के भाषणो और लेखों पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजवादी नेता श्री भगवती सिंह ने की। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव, विधान सभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय, वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव, श्री अहमद हसन, श्री राजेन्द्र चैधरी, प्रदेश महासचिव श्री अरविन्द कुमार सिंह गोप, एमएलसी तथा प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राज किशोर मिश्र, डा0 अशोक बाजपेयी, तथा श्री यशवंत सिंह, श्री रामसुन्दर दास निषाद, एमएलसी तथा राज्यसभा सदस्य श्रीमती कनकलता सिंह, श्री विशम्भर प्रसाद निषाद तथा आलोक तिवारी, राज्यमंत्री श्री योगेश प्रताप सिंह की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि राज्य की समाजवादी सरकार ने जनहित की तमाम योजनाएं शुरू की हैं जिनसे समाज का हर वर्ग लाभान्वित हुआ है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हमारी तारीफ किया जाना हमारे और पार्टी के लिए सम्मान की बात है। लोकसभा में हमारे पांच सदस्य हैं लेकिन हम केन्द्र सरकार को कोई भी जन विरोधी काम नहीं करने देगें। हमने कई मसलों पर सरकार को घेरा है और केन्द्र सरकार को अपने कदम पीछे हटाने को मजबूर किया है। भाजपा ने झूठ बोलकर जनता को ठगा हैं पर उसकी सच्चाई सब जान गए है।
            समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने श्री मोहन सिंह को सच्चा समाजवादी एवं विद्वान राजनेता बताते हुए कहा कि वे श्री मधुलिमये के कहने पर समाजवादी पार्टी में आए थे किन्तु फिर वे जीवनपर्यंत हमारे होकर रहे। उन्होने समाजवादी पार्टी को बनाने और मजबूती देने में बहुत काम किया था। उनके निधन से समाजवादी पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।
            समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने मोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होने जीवन भर सिद्धांतो की राजनीति की। छात्र राजनीति से शुरूआत कर वे संसदीय राजनीति में भी अपनी छाप छोड़ गए। प्रदेश के वरिष्ठ काबीना मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि श्री मोहन सिंह को कभी कोई लोभ लालच डिगा नहीं पाया। वे समाजवाद के पोषक और चिंतक थे। समाजवादी व्यवस्था से ही गैर बराबरी मिटाई जा सकती है।

Scroll To Top
Translate »