दादरी कांडः गिरफ्तार 10 आरोपियों में 7 आरोपी बीजेपी नेता के रिश्तेदार


 

2015_10image_18_47_3985600007-llदादरी के बिसाहड़ा गांव में रात को भीड़ के द्वारा मुहम्मद अखलाक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने जिन 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है,उनमें से 7 बीजेपी कार्यकर्ता संजय राणा के रिश्तेदार हैं। इन आरोपियों में उनका बेटा विशाल राणा भी शामिल है जिसे पुलिस ने पिछले दिनों ही गिरफ्तार किया था।बताया जा रहा है कि इनमें से किसी के खिलाफ इससे पहले का कोई भी आपराधिक मामला नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में जिस होमगार्ड के कॉन्स्टेबल विनय को हिरासत में लिया गया है वह भी संजय राणा का रिश्तेदार ही है।

7 आरोपियों के अलावा जिन 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है वह संजय राणा के पड़ोसी हैं। 10 आरोपियों में से 2 आरोपी अभी तक फरार बताए जा रहे हैं।गौरतलब है कि गांव में ऐसी अफवाह उड़ी थी कि अखलाक का परिवार अपने घर में गौ मांस रखता और खाता है। इसके बाद रात 10 बजे अखलाक के घर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में घायल हुए अखलाक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं उनके बेटे दानिश को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डाक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई थी।


Scroll To Top
Translate »