उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से सुनिश्चित करायेः: मुख्य सचिव


वाराणसी तथा सैफई मे अमूल के नवीन इकाईयों के स्थापना का
 कार्य भी शीघ्र प्रारम्भ कराया जायः मुख्य सचिव
gtr544r5r45r4  लखनऊ:   उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रदेश में उद्योगों एवं उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि जनपदों मे आयोजित प्रत्येक माह की उद्योग बन्धु की बैठकों में जिलाधिकारी आवश्यक रूप से उपस्थित रहकर उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से सुनश्चित कराये तथा निस्तारित प्रकरणों  का नियमानुसार अनुपालन भी सुनिश्चित कराये। उन्होंने कहा कि जिन प्रकरणो का निराकरण स्थानीय स्तर पर न हो सके उसे शासन स्तर पर भेजकर मुझे भी संज्ञानित किया जाय ताकि समयानुसार प्रकरण का समाधान किया जा सके। उन्होंने उद्योग विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वर्तमान में चल रहे उद्योगो के स्वामियों के साथ आवश्यक बैठक कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त किया जाय तथा उनकी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो उसे प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराना सुनिश्चित किया जाय।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में औद्योगिक एवं अवस्थापना विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में अवस्थापना सम्बन्धी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु कार्यों में और अधिक गति लाई जाये। उन्होंने कहा कि इच्छुक निवेशकों के साथ अधिकारी निरन्तर सम्पर्क स्थापित कर प्रगति की रिपोर्ट से अवगत करायें। उन्होंने कहा कि निवेश मित्र वेव आधारित सिंगल विन्डो सिस्टम के माध्यम से 12 विभागो की स्वीकृतियों के लिए आनलाइन आवेदन एवं स्टेटस मानिटरिंग व शुल्क भुगतान की उपलब्ध सुविधा को और अधिक सरल एवं बेहतर बनाया जाय ताकि उद्यम एवं व्यवसाय से जुड़े लोग अधिक से अधिक इसका लाभ सरलता से प्राप्त कर सकें। उन्होने यह भी  कहा कि प्रदेश में सरकार द्वारा चलाये गये ‘‘औद्योगिक शिकायत निवारण प्रणाली’’ पर आनलाईन आने वाली उद्यमियों की समस्याओं को तत्परता से निवारित किया जाय।
श्री रंजन ने कहा कि कन्नौज में परफ्यूम म्यूजियम तथा इत्र पार्क की स्थापना कराये जाने के कार्यो को यथाशीघ्र प्रारम्भ कराने हेतु 15 अक्टूबर 2015 तक डी0पी0आर0 तैयार करायी जाय ताकि समयानुसार कार्य प्रारम्भ कराया जा सके। उन्होंने कहा कि अमूल की कानपुर तथा लखनऊ इकाई के कार्य प्रारम्भ होने के फलस्वरूप वाराणसी तथा सैफई मे नवीन इकाईयों के स्थापना का कार्य भी यथाशीघ्र प्रारम्भ कराया जाय। उन्होंने कहा कि नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में 27 पार्को के विकास कार्यो को निर्धारित सारिणी के अनुसार पूर्ण कराया जाय।
उन्होंने यह भी कहा नोएडा शहर को साइकिल के सुरक्षित यात्रा हेतु उपयुक्त शहर के रूप मंे विकसित करने एवं मोटर चालित यातायात के दबाव को कम करने हेतु कराये जा रहेे सेक्टर नालेज पार्क-2 एवं ग्रेटर नोएडा से नोएडा को जोड़ने वाली सड़कों के कार्यो में गति लाकर समयानुसार पूर्ण कराया जाय। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015-16 के लिए निर्धारित विकास एजेण्डा सुत्रों के लक्ष्यों के क्रियान्यवन हेतु निर्धारित समय सारिणी के अनुसार पूर्ण कराने के लिए निरंतर अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाय।

Scroll To Top
Translate »