केजरीवाल ने 6 लाख की घूस मांगने पर खाद्य मंत्री को हटाया, CBI करेगी जांच


 

asim_khan~09~10~2015~1444396813_storyimageदिल्ली|   मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री असीम अहमद खान को भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण मंत्रिमंडल से हटा दिया और उनकी जगह इमरान हुसैन को यह पद दिया गया है।

केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने संवाददाता सम्मेलन में खान को मंत्रिमंडल से हटाने की घोषणा करते हुए कहा कि इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपी जा रही है।

उन्होंने बताया कि उन्हें खान को एक बिल्डर से छह लाख रुपए की रिश्वत लेने के मामले में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग प्राप्त हुई थी। इसकी जांच करने पर उन्हें प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया और इस आधार पर उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने का फैसला किया गया।
खान के स्थान पर हुसैन को मंत्री बनाया गया है।

आप के इन विधायकों पर भी गिरी है गाज
आप विधायक सोमनाथ भारती को अपनी पत्नी द्वारा दर्ज कराए गए हत्या के प्रयास और घरेलू हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फर्जी डिग्री मामले में पद से हटा दिया था।

आप विधायक दिल्ली विधानसभा स्पीकर राम निवास गोयल के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। राम निवास गोयल पर 2008 में दंगे भड़काने का आरोप था।

आप विधायक सुरेंद्र सिंह को एनडीएमसी कर्मचारी के साथ मारपीट करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।


Scroll To Top
Translate »