मुलायम कार्यवाही क्यों नहीं करते ? —– पाठक


rrrrddfrertfffdfredr4लखनऊ |  भारतीय जनता पार्टी ने कहा मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी के प्रमुख है। वह खुद ही स्वीकार कर रहे है कि उनकी ही पार्टी के धुर्त नेता उनके विरूद्ध साजिश कर रहे हैं, तो उनके खिलाफ जानने के बावजूद कार्यवाही क्यों नहीं करते ? प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि दादरी काण्ड में अखिलेश सरकार की नाकामी के बचाव में उतरे मुलायाम बीजेपी नेताओं पर आरोप मढ रहे है। दावे 5 साल के वादे 3 साल में पूरे करने के किये जा रहे है, किन्तु कौन सा वादा पूरा हुआ, ये बता सकने की स्थिति में समाजवादी पार्टी नहीं है।
सोमवार को एक निजी टीवी चैनल के इंटरव्यू में समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री और मुझमें मतभेद पैदा करने की साजिश पार्टी के कुछ धूर्त नेता कर रहे है पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि बार-बार साजिशों की बात करते मुलायम सिंह यादव जानने समझने के बाद भी उन साजिश कर्ताओं पर कोई कार्यवाही क्यों नहीं करते ? एक तरफ वो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अच्छा काम करने वाला बताते है, वहीं दूसरी ओर वे यह भी कहते है कि अखिलेश मंत्री मण्डल के कई मंत्री ठीक से काम नहीं कर रहे है। जब अखिलेश के मंत्री ठीक से काम ही नहीं कर रहे तो सरकार अच्छा काम कैसे कर रही है। इन मंत्रियों से ठीक से काम न ले पाने के जिम्मेदार अखिलेश यादव नहीं है ? एक ओर तो अच्छा न करने वाले मंत्रियों को बर्खास्त करने की बात मुख्यमंत्री से सपा मुखिया सार्वजनिक रूप से करते है किन्तु पार्टी के प्रमुख होने के नाते क्या उनका दायित्व नहीं है कि पार्टी के वे कार्यकर्ता जो अच्छा काम नहीं कर रहे है उनके पेंच कसे।
उन्होने कहा उ0प्र0 की ब्यूरोकेसी को लेकर प्रारिम्भक दिनों से ही कुछ अफसर साजिश कर रहे है का बयान देने वाले सपा मुखिया आखिर गलत अफसरों पर मुख्यमंत्री कार्यवाही करे की बात कह कबतक काम चलायेंगे। वे चापलूस अफसरों से दूर रहने की बार-बार मुख्यमंत्री को नसीहत देते है। इससे तो ये समझ में आ रहा है कि या तो मुख्यमंत्री उनकी सुन नहीं रहे है या उन चापलूस अफसरों का काॅकस इतना प्रभावी है कि वे मुख्यमंत्री को उनकी बात सुनने नहीं दे रहे है। गलत अफसरों पर मुख्यमंत्री एक्शन ले, कार्यवाही करे इससे कौन उन्हे रोकता है। वे ये सब काम नहीं कर पा रहे है तो क्या मुख्यमंत्री की कार्यशैली और कार्यक्षमता पर प्रश्न नहीं खड़े होते।
श्री पाठक ने कहा सपा मुखिया कहते हैं पूरे देश में अखिलेश के अच्छे काम की चर्चा हो रही है। वे किस अच्छे काम की बात कर रहे है ? दादरी में सरकार की नाकामी से हुई घटना की पूरे देश में चर्चा हो रही है, वाराणसी में हुये संतो पर लाठी चार्ज की, सरकार की योजनाओं में मजहबी आधार पर चिन्हिकरण करने की, विकास का बजट न खर्च कर पाने की, प्रदेश में महिलाओं के साथ होने वाले दुराचार और र्दुव्यवहार की, लचर प्रशासनिक व्यवस्था के कारण नित खड़े होते कानून व्यवस्था के सवालों की ?

Scroll To Top
Translate »