यात्रा डॉट कॉम ने लॉन्च किया TG Rooms और TG Stays स्कीम, 499 रुपये में दिए जाएंगे कमरे


 

hotel_144464776932_650x425_101215043437ऑनलाइन ट्रैवेल फर्म यात्रा डॉट कॉम ने देश में ठहरने की किफायती स्कीम TG Rooms और TG Stays शुरू की है. इसके तहत कंपनी 60 शहरों में लोगों को 499 रुपये के शुरूआती किराए में AC कमरे दिलाएगी.

TG Rooms के तहत कंपनी, यात्रियों को होटल और गेस्ट हाउस का ऑप्शन उपलब्ध कराएगी, जबकि TG Stays के तहत देश के प्रमुख स्थलों पर Home Stays (घरों में होटल जैसी सुविधाएं) देगी.  कंपनी ने एक बयान में कहा कि 499 रुपये के किराए पर कमरों में साफ-सफाई के अलावा फ्री वाई-फाई और एसी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी.

गौरतलब है कि इन दिनों ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियां नई नई स्कीम देकर लोगों को लुभा रही हैं.


Scroll To Top
Translate »