जल्द भारत लौटेगी गीता, डीएनए के बाद सौंपा जाएगा मां-बाप को


 

Gita-will-return-to-India-soon-parents-will-be-given-after-DNAकराची।  फिल्म बजरंगी भाईजान के बाद चर्चा में पाकिस्तान में रहने वाली गीता के अब वापिस भारत आने की उम्मीद बढ़ गई हैं। गीता ने अपने परिवार को पहचान लिया है। गीता का परिवार बिहार का रहने वाला है। गीता ने अपने माता-पिता और भाई-बहिन को पहचान लिया है। गीता की मां सौतेली बताई जा रही है।

अब गीता जल्द ही भारत लौटेगी क्योंकि इसकी पुष्टि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कर दी है। सुषमा स्वराज ने कहा है कि गीता जल्द ही देश में वापिस आएगी और उसके डीएनए के बाद उसे उसके माता-पिता को सौंप दिया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, गीता ने अपने पिता, अपनी सौतेली मां और परिजन को फोटोग्राफ में पहचान लिया है जो उसे इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के जरिये भेजा गया था ।

खबरों के मुताबिक, उनका परिवार बिहार में रहता है । 2 अक्टूबर को तस्वीर देखकर गीता ने अपने परिवार की पहचान की है।ऐसा माना जाता है कि गीता बचपन में गलती से सीमा पार करके पाकिस्तानी क्षेत्र में दाखिल हो गई थी।

यहां मिलने वाली खबरों के अनुसार, आज से 15 साल पहले जब लाहौर रेलवे स्टेशन पर वह पाकिस्तानी रेंजर्स को मिली, तब उसकी उम्र सात-आठ साल थी।  फिलहाल वह कल्याणार्थ संस्था ईदी फाउंडेशन के संरक्षण में है।

पंजाब, बिहार, झारखंड और उत्तरप्रदेश के चार परिवारों ने दावा किया था कि गीता उनकी बेटी है, लेकिन अब गीता ने अपने परिवार को पहचान लिया है।


Scroll To Top
Translate »