फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग 28 अक्टूबर को भारत आएंगे


Mark Zuckerbergनई दिल्ली: फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग 28 अक्टूबर को देश की राजधानी नई दिल्ली आ रहे हैं. वे आईआईटी दिल्ली  में दोपहर 12 बजे फेसबुक के टाउन हॉल Q&A सेशन करेंगे जिसमें वे अलग-अलग मुद्दों पर बात करेंगे और लोगों के सवालों का जवाब देंगे.

जुकरबर्ग ने अपने फेसबुक पोस्ट में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि ‘ भारत में 130 मिलियन से ज्यादा लोग फेसबुक का उपयोग करते हैं. हमारे सबसे ज्यादा एक्टिव और सबसे बड़े समुदायों में से एक भारत के लोगों से मैं सीधा बात करना चाहता हूँ.’ उन्होंने आगे कहा कि ‘ यदि आपका कोई सवाल है तो आप सीधे कमेंट में मुझसे पूछ सकते हैं. सवाल पर वोट करने के लिए इसे लाइक कर दें मैं इसका जवाब फेसबुक के जरिए तो दूंगा ही साथ ही इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) दिल्ली में भी दूंगा.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने अमेरिका दौरे के समय फेसबुक के हेडक्वार्टर गए थे जहां दोनों ने यह बात की थी कि कैसे अलग-अलग समुदाय एक साथ मिलकर सामाजिक और आर्थिक मुद्दों का समाधान कर सकते हैं.

TNS द्वारा किये गए एक ताजा सर्वे के अनुसार फेसबुक भारत में सबसे ज्यादा प्रचलित सोशल नेटवर्किंग साइट है. इस सर्वे में यह भी पता चला है कि फेसबुक विश्व की सबसे ज्यादा लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग साइट्स में से एक है जिसे इंटरनेट का उपयोग करने वाले 30 प्रतिशत लोगों ने हर दिन इस्तमाल किया है.

पिछले महीने ही फेसबुक ने यह घोषणा की थी कि वह भारत से internet.org को नहीं हटाएगा.


Scroll To Top
Translate »