प्रदेश सरकार गांव किसान गरीब विरोधी – डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी


7b9766f10e216047032cf939e88ca1a6_Mलखनऊ |  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने झांसी में कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग पंचायत चुनाव में खुलेआम अराजकता फैला रहे हे। प्रदेश में सरकार नाम की कोई व्यवस्था नहीं रह गयी है। प्रदेश में किसान त्राहि-त्राहि कर रहे है, ओलावृष्टि के बाद किसानों का सुखे से बुरा हाल है । प्रदेश सरकार आंकाडों की बाजीगरी कर के किसानों के साथ अन्याय कर रही है।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 बाजपेयी ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचारियों को सरंक्षण दिया जा रहा है । प्रदेशवासी केवल न्यायालय के ऊपर ही निर्भर है। प्रदेश अध्यक्ष ने संचालन समिति बैठक में कठोर शब्दो में कहा कि पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी ही पार्टी का झण्डा, बैनर और पार्टी नेताओं के चित्र का उपयोग चुनाव में कर सकते है। पार्टी के निर्देशों का पालन सभी को हर-हाल में करना होगा साथ ही डाॅ0 बाजपेयी ने पंचायत चुनाव में पार्टी अनुशासन  को तोड़ने वालों पर सख्त कार्यवाही का निर्देश दिया ।
संचालन समिति बैठक मे ंप्रमुख रूप से कुॅवर मानवेन्द्र सिंह, रत्नाकार पाण्डेय, महामंत्री एम0पी0 सिंह अखिलेश गुप्ता, रवि शर्मा, चन्द्रभान राय, श्याम सुन्दर सिंह, जसवन्त सिंह सोलंकी, संजीव श्रृगीऋषि, राजीव सिंह, अरिदमन सिंह , दर्पण सिंह घोष, संजय दूबे, प्रियाशु डे, गोबिन्द सिंह, यादव राजेन्द्र गुप्ता, ध्रव सिंह परमार, रवि गोवस्वामी, राजेश द्विवेदी , तेज सिंह गौर, अभय सिंह सैगर, विनोद सहगल, आंेकार नाथ व्यास, अशोक केशवानी, राम किंकर सिंह, हिंमाशु दूबे, अनिल पटैरिया, यशपाल सिंह गुर्जर, संजीव लाला आदि उपस्थित थे।

Scroll To Top
Translate »