अमर सिंह और संगीत सोम मेरी हत्या करवा सकते हैं : आजम खान


 

4daac6ddeb67a2a397ec8e16e072ce13_Mरामपुर। उत्तर प्रदेश के नगर विकास और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद आजम खान ने आरोप लगाया है कि समाजवादी पार्टी से निष्कासित अमर सिंह और भारतीय जनता पार्टी विधायक-मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी संगीत सोम उनकी हत्या करवा सकते हैं।

खान ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि इनमें से एक मीट का बड़ा कारोबारी रहा है। गंभीर धाराओं में उसके खिलाफ मुकदमे हैं और इसके बावजूद केन्द्र सरकार ने सुरक्षा के लिए कमांडो दिए हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे नेता का बड़े -बड़े उद्योगपतियों से लेकर राजनेताओं तक से संबंध हैं।

लिहाजा दोनों को मुझसे जान का खतरा होने के सम्बन्ध में एक जैसा बयान बहुत खतरनाक साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यह उनका साधारण नहीं बल्कि पेशबंदी वाला बयान है। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बीफ सम्बन्धी बयान की आलोचना की और कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को इस बयान पर संज्ञान लेना चाहिए।


Scroll To Top
Translate »