नई दिल्ली: भारत दिसंबर में अफ्रीकी देशों के साथ होने वाली थर्ड इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट के लिए तैयारियों में जुट गया है। इसके लिए भारत ने अपनी फॉरेन डिप्लोमेसी भी काफी तेज कर दी है। सूत्रों के अनुसार भारत आने वाले अफ्रीकी देशों के प्रमुखों को ‘मोदी जैकेट’ गिफ्ट की जाएगी। जिसे वे लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ डिनर में पहनेंगे। आपको बता दें कि खादी की बनी हॉफ जैकेट अब देश और दुनिया में ‘मोदी जैकेट’ के नाम से जानी जाती है। इससे पहले पीएम मोदी चीन के प्रेसिडेंट शी जिनपिंग को भी ये खादी की जैकेट पहना चुके हैं।
इंडिया-अफ्रीका की होने वाली इश फोरम समिट में इजिप्ट के प्रेसिडेंट अब्देल फताह, जैकब जूमा समेत 42 देशों और स्टेट्स के चीफ भारत सरकार के द्वारा बनवाई जा रही मोदी जैकेट पहन सकते हैं। यह जैकेट अलग-अलग कलर में बनी होंगी। साथ ही अफ्रीकी नेताओं को मोदी सरकार की तरह से ‘इक्कट कुर्ता’ भी गिफ्ट दिया जाएगा। गत शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि तीसरी ‘इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट’ अफ्रीका के बाहर अफ्रीकी देशों की सबसे बड़ी गेदरिंग होगी। इससे भारत और अफ्रीकी देशों के बीच वायापार और आपसी सहयोग को नई दिशा मिलेगी।
https://rashtriyadinmaan.com
