‘पीएम मोदी पर कांग्रेस, वामपंथियों, समाजवादियों ने किया सुनियोजित हमला’


uma

नई दिल्ली |    केन्द्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने बीफ पार्टियों का आयोजन और पुरस्कार लौटाने को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर वामपंथियों, समाजवादियों एवं कांग्रेसियों का संयुक्त रूप से किया गया हमला करार देते हुए शनिवार को कहा कि मोदी विरोध करने वाले देश की छवि को भी खराब करने से परहेज नहीं कर रहे हैं।

भारती ने यहां सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर एकता दौड़ में भाग लेने वालों को संबोधित करते हुए कहा कि बीफ(गोमांस) पार्टियों का आयोजन करना, लोगों को भड़काना और फिर लोगों के भड़कने एवं विरोध करने पर पुरस्कार लौटाना तथा  मोदी पर देश का माहौल बिगाडऩे का आरोप लगाना पूरी तरह से प्रायोजित कार्रवाई है।

उन्होंने कहा कि बीफ पार्टियों का आयोजन और पुरस्कार लौटाकर देश की छवि खराब की जा रही है। यह वामपंथियों, समाजवादियों और कांग्रेसियों का मोदी पर पूर्णतया प्रायोजित हमला है। उन्होंने मोदी के नेतृत्व की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि उनके अंदर ‘महात्मा गांधी का होश और ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जोश दोनों एक साथ है ।

गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि देश में तीन बातों से ही गायों की रक्षा की जा सकती है,- गोचर की भूमि का इंतजाम करके, किसानों के घर में गायों का बाड़ा बनाने से और गायों की नस्ल सुधार के माध्यम से।


Scroll To Top
Translate »