दिवाली पर 6 लाख कर्मचारियों को सरकार देगी बोनस का तोहफा


 

akhilesh

लखनऊ : प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दीपावली से पहले राज्य कर्मचारियों को 3500 रूपए बोनस दिए जाने के आदेश दिए है । आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि राज्य कर्मचारियों को पिछले साल 3000 रूपए बोनस के रूप में दिया गया था लेकिन सरकार ने इस साल इसमें 500 रूपए का इजाफा किया है । राज्य के लगभग 14 लाख गैर राजपत्रित , दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी इससे लाभान्वित होगे।

बोनस का 50 फीसदी कर्मचारियों के बैंक खाते में जमा कराया जाएगा जबकि बाकी उनके भविष्य निधि खाते में जमा होगा। राज्य कर्मकारी, स्थानीय निकायों और सहायता प्राप्त शिक्षण सस्थानों और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियो को इसका लाभ मिलेगा । इससे सरकार के खजाने में 520 करोड़ रूपए को अतिरिक्त बोझ पडेगा ।


Scroll To Top
Translate »