एग्जिट पोल: बिहार में फंसा पेंच, किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं


2015_11image_18_16_101471893v-ll
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में 57 सीटों पर हो रहा मतदान समाप्त हो चुका है। इस आखिरी और अंतिम चरण में हुई बंपर वोटिंग ने कई पार्टियों के समीकरण को हिला कर रख दिया है। कुल 243 सीटों पर हुई वोटिंग में किसी एक पार्टी का पलड़ा भारी नहीं दिख रहा है। कभी महागठबंधन के तरफ जनता का झुकाव दिखा तो कहीं पर एनडीए की तरफ। इस तरह से अनुमान यह भी लगाना मुस्किल हो गया है कि आखिरकार इस बार बिहार में किसकी सरकार बनेगी। फिलहाल अभी तक की वोटिंग में कुछ चैनलों के एग्जिट पोल में दोबारा नीतीश सरकार की बात कही जा रही है। तो कुछ ऐसे भी एग्जिट पोल हैं जो एनडीए सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में जीत के लिए 123 सीटों की जरूरत है। अधिकांश एग्जिट पोल में सामने आया है कि बिहार में आरक्षण पर संघ प्रमुख की बयानवाजी एक बड़ा मुद्दा बनी है और इसका नुकसान बीजेपी को उठाना पड़ सकता है। जानते हैं क्या कह रहे हैं एग्जिट पोल के विभिन्न नतीजे-
आज तक न्यूज चैनल के एग्जिट पोल-
1.महागठबंधन-117 सीटें
2.एनडीए-120 सीटें
3.अन्य-6 सीटें
इंडिया टुडे-सिसरो एग्जिट पोल
1.एनडीए-117 सीटें
2.महागठबंधन-111-123 सीटें
3.अन्य-4-8 सीटें
टाइम्स नाउ-इंडिया टीवी-सीवोटर एग्जिट पोल-
1.एनडीए-111 सीटें
2.महागठबंधन-122 सीटें
3.अन्य-10 सीटें
विभिन्न न्यूज चैनलों द्वारा अपने-अपने एग्जिट पोल के वादे में जो भी आंकड़े दर्शाए हों लेकिन सही आंकड़ा 8 नवंबर को मतगणना के बाद ही पता चल सकेगा। इसके साथ ही अबकी बार किसकी सरकार की स्थिति भी साफ हो जाएगी।

Scroll To Top
Translate »