… अनिश्चितकालीन हड़ताल यथावत
…राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने चुनाव के चलते लिया महत्वपूर्ण निर्णय
…सरकार पर लगाया कर्मचारी विरोधी रवैये का आरोप
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग के प्रेक्षा गृह में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी ने किया। संचालन प्रदेश महामंत्री अतुल मिश्रा ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि पंचायत निर्वाचन की आचार संहिता के कारण 14 व 15 दिसम्बर 2015 का प्रस्तावित दो दिवसीय कलम बन्द हड़ताल अब 22 व 23 दिसम्बर 2015 को होगा। दिनंाक 22 व 23 दिसम्बर को पूरे प्रदेष के कार्यालयों में पूर्ण रूपेण कार्य बन्द रहेगा। प्रदेश व्यापी अनिश्चित कालीन हड़ताल 23 फरवरी 2016 से होगी। बैठक में कहा गया कि 23 जुलाई 2015 को प्रदेश स्तरीय महारैली एवं 2 अक्टूबर 15 को एक दिवसीय मौन जुलूस के बावजूद सरकार ने कर्मचारियों की समस्याओं पर कोई ध्यान नही दिया।
बैठक मे यह भी विचार हुआ कि राज्य सरकार की हठधर्मिता के चलते न्यायालय के आदेश के बावजूद कर्मचारियों की उन समस्याओं का निराकरण नही किया गया जिन पर राज्य सरकार हलफनामा तक दे चुकी है। इस दौरान विभिन्न संगठनों के अध्यक्षों एवं महामंत्रियों ने एक स्वर में सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ वृहद हड़ताल पर तत्काल जाने पर जोर दिया। इस दौरान अध्यक्ष द्वारा चुनाव आचार संहिता का हवाला देते हुए फिलहाल दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल की तिथि बदलने तथा अनिश्चितकालीन हड़ताल की तिथि यथावत रखने के विचार पर सभी ने सहमति जताई।
इस बैठक में यह भी कहा गया कि क्योकि यह हड़ताल ऐतिहासिक एवं परिणामदायक होगी इसलिए बेहतर होगा कि इस हड़ताल के प्रति कर्मचारी तथा पदाधिकारी अपने दायित्व एवं जिम्मेदारी का आभास कराये। इस बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, के0जी0एम0यू0, वन विभाग, खेल विभाग, लोक निर्माण विभाग, राजस्व, कृषि, पशुपालन, मातृ शिशु कल्याण, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कोषागार, वाणिज्य कर विभाग सहित चालीस से अधिक विभागों के अध्यक्ष एवं महामत्रियों ने अपने विचार रखे और एक स्वर में हड़ताल पर जोर दिया।
इस बैठक को वी.पी. मिश्रा, रामजी अवस्थी पूर्व अध्यक्ष, यदुवीर सिंह, भूपेश अवस्थी, शिवबरन सिंह यादव, के0के0सचान, अषोक कुमार, पारसनाथ पाण्डेय, श्यामू तिवारी, एस.के.रावत, राजेश साहू, सुनीलदत्त श्रीवास्तव, श्रीमती शोभा शर्मा, इं0 एस.के. पाण्डेय, संजीव गुप्ता, हसीबुद्दीन सिद्दीकी, डा0 नरेश कुमार, अविनाश श्रीवास्तव, अवधेश कुमार सिंह, सुभाष श्रीवास्तव, एच0एन0 शुक्ला, रजनीष शुक्ला आदि ने अपन विचार रखे।
https://rashtriyadinmaan.com

