नीतीश सरकार में शामिल हो सकती है कांग्रेस !


 

Rahul-Gandhi-lucknow

नई दिल्ली । कांग्रेस बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुआई में बनने वाली सरकार में शामिल हो सकती है। पार्टी का कहना है कि कांग्रेस ने गठबंधन में चुनाव लड़ा है। इसलिए, वह गठबंधन सरकार में भी उसका प्रतिनिधित्व होना चाहिए।

पार्टी ने अभी इस बारे में कोई फैसला नहीं किया है, पर कांग्रेस के ज्यादातर नेता शामिल होने के पक्ष में हैं।पार्टी नेताओं की दलील है कि महागठबंधन का हिस्सा होते हुए, कांग्रेस गठबंधन सरकार से दूर रहती है तो इससे गलत संदेश जाएगा।

भाजपा इसे गठबंधन में फूट या मनमुटाव के तौर पर पेश करेगी। इसका असर दूसरे प्रदेशों के विधानसभा चुनावों पर भी पड़ेगा। इसलिए, पार्टी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुआई वाली सरकार का हिस्सा बनना चाहिए।

बिहार से जुड़े एक नेता ने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश की गलती को नहीं दोहराएगी। दरअसल, कांग्रेस ने 2003 से 2007 तक तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव सरकार का समर्थन किया था, पर वह सरकार का हिस्सा नहीं बनी थी। उन्होंने कहा कि बिहार में पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बनाए रखने के लिए सरकार का हिस्सा बनना जरुरी है।


Scroll To Top
Translate »