लंदन: ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के साथ साझा बयान के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने असहिष्णुता के सवाल पर चुप्पी तोड़ी है। पीएम ने कहा कि भारत गांधी और बुद्ध की धरती है और भारत ऐसी किसी भी बात को स्वीकार नहीं करता है। उन्होंने कहा, देश के किसी भी कोने में हुई हर घटना हमारे लिए गंभीर है। कानून कठोरता से काम करेगा। हर नागरिक के विचार की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है।
PM मोदी LIVE
* साझेदारी से हम नए अवसर पैदा करेंगे, हमारे संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं: मोदी
* UK भारत में तीसरा बड़ा निवेश करने वाला देश: मोदी
* राजनीतिक संबंधों को और मजबूत करेंगे: मोदी
* UNSC में भारत की स्थाई सदस्यता का समर्थन करेगा ब्रिटेन
* दोनों देशों के संबंधों में निरंतर विकास हो रहा: मोदी
* मेरे कार्यकाल में 11 मंत्री एक साल में ब्रिटेन आए: पीएम मोदी
* आंतकवाद के खिलाफ भारत-ब्रिटेन के साथ चलने को तैयार: मोदी
* हर नागरिक की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी: मोदी
* भारत बुद्ध और गांधी की धरती है: मोदी
* हमारे लिए हर घटना गंभीर: मोदी
* कानून कार्रवाई करता है और हम भी करेंगे: मोदी
https://rashtriyadinmaan.com

