उ0प्र0 के चार जिलों के किसानों से सीधा संवाद करेंगे केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह


ggftr54r54लखनऊ |  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने बताया कि केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री राधामोहन सिंह कल 7 अक्टूबर को उ0प्र0 के चार जिलों अलीगढ़, बुलन्दशहर, आगरा और मथुरा के किसानों से फोन के माध्यम से सीधा संवाद करेंगे। डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केन्द्र में सत्ता में आने के बाद से ही केन्द्र सरकार ने किसानों को प्राथमिकता में रखा है। इस वित्तीय वर्ष का बजट भी किसानों को केन्द्रित कर किसान बजट घोषित किया गया हैं।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि केन्द्र सरकार ने जनता के साथ संवाद कर जन सामान्य के सुझावों से नीतियां बनाई है। इसी क्रम में केन्द्रीय कृषि मंत्री दोपहर 1 बजे कृषि मंत्रालय में इन चार जिलों के किसानों के सवालों का बारी-बारी से जबाव देंगे। ये किसान कृषि मंत्रालय के काल सेंटर में पहले भी फोन कर चुके है और इनका डाटा कृषि मंत्रालय के पास उपलब्ध है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने बताया कि इस संवाद के जरिये कृषिमंत्री उ0प्र0 में किये जा रहे कृषि कार्यो और कृषि योजनाओं की जानकारी देंगे। फोन के जरिये किसान अपनी समस्याएं कृषि मंत्री के सामने रखेंगे। कृषि मंत्री इसके पहले भी कई बार सोशल मीडिया और वीडियो कान्फ्रेंस के जारिये देश भर के किसानों से संवाद कर चुके है।

Scroll To Top
Translate »