कानपुर में देशी बम बना रहे घर में भीषण विस्फोट, 3 की मौत, जांच में जुटी ATS


KANPUR-06-696x398

 

lucknow : यूपी के कानपुर में बड़ा हादसा हुआ है। महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल में एक मकान में बुधवार (04 सितंबर) को भीषण विस्फोट हुआ। इस घटना से आसपास की 5 बिल्डिंग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

विस्फोट इतना भयावह था कि उसकी चपेट में आकर में कई घर ताश के पत्तों की तरह बिखर गए। इस हादसे में अब तक 3 लोगों के शव निकले जा चुके हैं और कई लोग घायल हैं। डॉग स्क्वाॅयड की टीम भी मौके पर है। यूपी एटीएस की टीम मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा ले रही हैं। बताया जा रहा है कि जिस मकान में यह हादसा हुआ वहां अवैध पटाखे बनाने का काम चल रहा था।

 

जहां यह विस्फोट हुआ, वह मकान बाबू सिंह नाम के शख्स का है। उसने एक मेहराज नाम के युवक को अपना मकान किराए पर दिया था। मेहराज देशी सुतली बम बनाने का काम करता था। एटीएस को मौके से कई बारूद और संदिग्ध सामग्री बरामद हुई है। मेहराज परिवार समेत फरार है।

घटनास्थल पर आईटीबीपी के जवानों और पुलिस ने ने मोर्चा संभाला है। रेस्क्यू जारी है। बता दें, कि जहां पर यह घटना हुई, उससे कुछ दूरी पर आईटीबीपी का कैंप है। इस विस्फोट से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।


Scroll To Top
Translate »