अपर मुख्य सचिव डा0 नवनीत सहगल ने राजकीय वास्तु कला महाविद्यालय प्रांगण में किया पौध रोपण


मौके पर डीन/प्रिंसिपल, फैकेलिटी ऑफ आर्किटेक्चर, प्रो0 वन्दना सहगल भी रही मौजूद

लखनऊ | अपर मुख्य सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग तथा सूचना डा0 नवनीत सहगल ने आज वृक्षरोपण जन आन्दोलन-2022 के तहत आज यहां टैगोर मार्ग स्थित राजकीय वास्तु कला महाविद्यालय प्रांगण में पौध रोपण किया। इस मौके पर डीन/प्रिंसिपल, फैकेलिटी ऑफ आर्किटेक्चर, प्रो0 वन्दना सहगल भी मौजूद थी।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव ने कहा कि वृक्षारोपण जन आन्दोलन-2022 के अंतर्गत प्रदेश में 35 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य है। प्रदेश में आज एक दिन 25 करोड़ वृक्षारोपण कर इतिहास रचने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन से जुड़े है। वृक्ष हमारी प्राकृतिक संपदा है। वृक्षों को संरक्षित रखना हम सभी का प्रमुख कर्तव्य है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पौध रोपण अवश्य करना चाहिए।

उन्होंने प्रदेशवासियों को वृक्षारोपण के इस अभियान में सक्रिय योगदान की अपील की है।  


Scroll To Top
Translate »