आरुषि मर्डर केस: रिहा होने के बाद राजेश और नूपुर तलवार अपने घर पहुंचे


talwar_2017101617131391_650x

 

दिल्ली |आरुषि और हेमराज हत्याकांड मामले में पिछले दिनों इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा बरी किए गए राजेश और नुपुर तलवार की आज जेल से रिहाई हो गई है। रिहा होने के बाद अब राजेश और नूपुर तलवार अपने घर पहुंच चुके हैं।

हालांकि तलवार दंपत्ति की रिहाई पहले ही होनी थी लेकिन कोर्ट की कॉपी जेल को नहीं मिलने के कारण और कुछ अन्य कागजी कार्रवाई के चलते उनकी रिहाई सोमवार शाम को हुई।

इसके बाद सोमवार शाम को डासना जेलसे राजेश और नुपुर तलवार को रिहा करदिया कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिकरिहा होने के बाद ये दोनों गाजियाबाद के साईं मंदिर जाएंगे। इसके बाद अपने घर जाएंगे।

राजेश और नूपुर की रिहाई के बाद उनके वकील ने कहा कि इन दस सालों में हमने कभी हिम्मत नहीं हारी थी।

हालांकि इस दौरान राजेश और नूपुर तलवार ने मीडिया से कोई बात नहीं की। सबसे पहले जेल के गेट से दंपति के भाई बाहर आए। उसके बाद उनके वकील और फिर दोनों एक साथ गेट से निकले।

इसके बाद राजेश और नूपुर मीडिया के कैमरे के सामने खड़े हो गए। दोनों कुछ देर कैमरे के सामने खड़े रहे।

सफेद हॉफ शर्ट पहने राजेश तलवार के चेहरे पर जहां बरी होने का सुकून था तो इतने दिनों बाद खुली हवा में सांस ले रही आरुषि की मां नूपुर तलवार सिर नीचे झुकाए खड़ी थीं।

आपको बता दें कि तलवार दंपति पेशे से दंत चिकित्सक हैं। ये दोनों नवंबर, 2013 में निचली अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद से ही जेल में बंद थे।


Scroll To Top
Translate »