
लखनऊ । एलडीए के ओएसडी और प्रवर्तन जोन 6 के प्रभारी रहे राजीव कुमार का आज जोन बदल दिया गया । वीसी ने जो फेरबदल किया है उसमें उनको अब जोन 3 का प्रभारी बनाया गया है ।
आखिर राजीव कुमार का जोन क्यों बदला गया है ? क्या लेवाना होटल कांड में उनको भी सजा दी गई है ।
ओएसडी राजीव कुमार को प्रवर्तन कामों को बेहतर ढंग से अंजाम देने के लिए एलडीए वीसी द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है ।
अगर यह सजा है तो फिर दूसरे जोन का प्रभार क्यों दिया गया है?
बहरहाल, एलडीए अधिकारियों में आज इसकी काफी चर्चा रही है।
https://rashtriyadinmaan.com
