सीएम योगी के बाद अब मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा


जैसे ही अधिकारियों को इस धमकी की जानकारी हुई हड़कंप मच गया, क्योंकि कुछ दिन पहले ही इसी तरह मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी मिली थी। उस मामले में एटीएस ने आरोपी कामरान अमीन खान (25)  निवासी मुंबई चुना भट्टी थानाक्षेत्र की न्यू महाडा कालोनी को गिरफ्तार किया था। उसने सीएम के नाम धमकी भरा यह संदेश 21 मई की रात 12:35 बजे यूपी पुलिस के 112 हेल्पडेस्क के व्हाट्स एप नंबर पर भेजा था। आरोपी ने ने सीएम योगी आदित्यनाथ को एक विशेष समुदाय की जान का दुश्मन बताते हुए बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इस मामले में लखनऊ के गोमतीनगर थाने में अज्ञात शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

शुक्रवार को सीएम आवास सहित यूपी के कई इलाकों में बम धमाके की धमकी के बाद पुलिस ने अलर्ट जारी कर सभी जगह सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री आवास पर डॉग स्क्वाड ने चेकिंग की है और आवास के अगल-बगल के वीआईपी इलाके में भी सघन चेकिंग शुरू कर दी गई।


Scroll To Top
Translate »