दिल्ली के बाद अब यूपी में भी महंगी हो सकती है शराब, लगाया जा सकता है पांच से दस फीसदी तक अतिरिक्त कर


सूत्र बताते हैं कि राज्य सरकार देसी-विदेशी मदिरा पर इस अतिरिक्त कर को लगाने के लिए राजी हो गई है। आबकारी विभाग द्वारा जल्द ही इस संबंध में नया आदेश जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि चालू वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार का लक्ष्य करों के माध्यम से करीब 1.66 लाख करोड़ रुपये राजस्व एकत्र करने का है। इसमें 36 हजार करोड़ रुपये आबकारी से मिलने वाले राजस्व निर्धारित है। नया कर लगने से आबकारी से मिलने वाले करों का लक्ष्य बढ़ जाएगा। वहीं करेत्तर राजस्व से राज्य सरकार का लक्ष्य इस वर्ष करीब 20 हजार करोड़ रुपये हासिल करने का है।

यह भी बताया जाता है कि वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की अध्यक्षता में बनी वित्तीय संसाधन समिति के स्तर पर राज्य सरकार कई खर्चों में कटौती का विचार कर रही है।


Scroll To Top
Translate »