मित्तल के इस्तीफे बाद अश्विनी लोहानी को मिली रेलवे बोर्ड की जिम्मेदारी


_1503487619

 

नई दिल्ली |एयर इंडिया के सीएमडी अश्विनी लोहानी को रेलवे बोर्ड का नया चेयरमेन नियुक्त किया गया है। लोहानी अब ए.के मित्तल की जगह लेंगे। ए.के मित्तल ने मंगलवार को अपना इस्तीफा रेल मंत्री सुरेश प्रभु को सौंप दिया था, जिसके बाद बुधवारों को उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया।

राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हैं। इससे पूर्व वह भोपाल में मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत थे। वे इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इंजीनियर्स (आईआरएसएमई) के वर्ष 1980 बैच के अधिकारी हैं।

लोहानी एक मकेनिकल इंजीनियर हैं। साथ ही इंडियन स्टीम रेलवे सोसाइटी के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। इसके अलावा सीआईआई नेशनल टूरिज़म काउंसिल के सदस्य और चार्ट्ड इंस्टीट्यूट ऑफ लॉजिस्टिक्स एंड ट्रांसपोर्ट के फैलो भी हैं।

भारतीय रेलवे के दिल्ली क्षेत्रीय कार्यालय में डिविजनल रेलवे मैनेजर के पद पर रहते हुए उन्होंने सीमित संसाधनों के बूते दिल्ली के तीन अहम रेलवे स्टेशनों नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन में व्यापक सुधार कार्य किए। इसके अलावा उन्होंने रेलवे के इस डिविजन में कई नए कार्यों की भी शुरुआत की।


Scroll To Top
Translate »