अहियागंज उद्योग व्यापार मंडल ने लुटेरों को जल्द गिरफ्तार कर लूटी गई रकम बरामद करने की मांग की


 

 

अहियागंज  में दुकानें बंद कर सुरक्षा की मांग

लखनऊ |  अहियागंज क्षेत्र में कल हुई रामनिवास सुनील कुमार नेहरू क्रास स्थित दुकान में अपराधियों द्वारा लूटपाट कर कर्मचारी सुभाष को गोली मार दी थी जिसकी मृत्यु हो गई थी अहियागंज उद्योग व्यापार मंडल द्वारा ऐसी जघन्य घटना के खिलाफ आज, अहियागंज क्षेत्र की समस्त दुकानें बंद कर नेहरू क्रास चौराहे पर आम सभा बैठक की जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने की व्यापारियों ने पुलिस को कठघरे में खड़े करते हुए प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द लूटी गई रकम के साथ अपराधी गिरफ्तार हो |
चेयरमैन हरीश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि पुलिस हमेशा व्यापारियों पर दबाव बनाती है कि कैमरा अपने यहां लगाएं परंतु मुख्य चौराहों पर पुलिस का कोई कैमरा नहीं लगा है |
महामंत्री नीरज गुप्ता ने कहा कि पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार कर छोड़ देती है जिससे पुनः वही अपराधी दूसरी घटना को अंजाम दे देते हैं|
वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र अवस्थी ने कहा कि पुलिस गश्त नहीं करती है इस तरीके की घटना रेकी होने के बाद ही होती है|

लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि जो घटना हुई है वह व्यापारियों को नहीं बल्कि व्यापार मंडल को चुनौती दी है हमें बैठ कर ऐसी घटना अब बाजारों में पुनः न हों व्यापार मंडल को प्रशासन के साथ बैठक कर रूपरेखा तय करनी होगी और कार्य करना होगा |

प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि छोटी-छोटी घटनाओं में सरकार 50 50 लाख रुपया मुआवजा दे रही है हम एक टैक्स पेयर हैं हम सरकार से मांग करते हैं कि पीड़ित कर्मचारी के परिवार वालों को 20-20 लाख रुपए मुआवजा दें ताकि वह अपनी छोटी-छोटी बच्चियों भरण पोषण एवं शादी कर सके यहिया गंज उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने कहा कि हमारे क्षेत्र में ऐसी घटना 22 साल में नहीं हुई है जिससे 22 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है व्यापारियों में काफी रोष है हमारा क्षेत्र 3 थानों के अंतर्गत आता है चौक वजीरगंज बाजार कभी-कभी थानों के चक्कर में भी अपराधी फरार हो जाते हैं हम पुलिस प्रशासन के साथ 2005 में बैठक कर जहां पर ज्यादा घटनाएं होती थी वह स्थान चिन्हित किए गए थे और वहां पर पुलिस पिकेट लगाई गई थी जिससे बहुत हद तक घटनाओं पर काबू पाया गया था जहां पर अब पुलिस की मुस्तैदी नहीं है |

अंग्रेजों के समय में अहियागंज पुलिस चौकी में 16 पुलिसकर्मी मौजूद रहते थे जब अहियागंज क्षेत्र में मात्र 2 से 3 सौ दुकानें ही हुआ करती थी आज लगभग 13 सौ दुकानें केवल अहियागंज में हैं उसमें केवल तीन से चार पुलिसकर्मी तैनात हैं हमारी मांग है कि अहियागंज पुलिस चौकी में कम से कम 32 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएं  |

 

 

 

अध्यक्ष अमर नाथ मिश्र ने पुलिस प्रशासन के आला, अधिकारी डीसी श्रीवास्तव एडिशनल एसपी विकास त्रिपाठी एसीपी दुर्गा प्रसाद तिवारी अनिल यादव के सामने अपनी प्रमुख मांगे रखी जो इस प्रकार हैं मुख्य चौराहों पर ए पी आर कैमरा लगाए जाएं, अपराधियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए व्यापारी के साथ लूट छिनैती जैसी घटनाएं होती हैं तो सरकार जिम्मेदार होती है अतः यदि 7 दिन तक रकम बरामद न होने पर उतनी सरकार मुआवजे के रूप में पीड़ित व्यापारी को दें जब रकम बरामद हो जाय तब व्यापारी को मुआवजे के रूप में दी गई रकम 18% ब्याज के साथ ले ली जाए पुलिस गश्त बढ़ाई जाय चिन्हित स्थानों पर पुलिस पिकेट 24 घंटे लगाई जाए व्यस्ततम बाजारों को अतिक्रमण मुक्त किया जाए
मिश्र जी ने कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कल जब घटना हुई जैसे सूचना मंत्री जी को मिली मौके पर आए और पीड़ित परिवार में दो बच्चियां हैं उनकी पढ़ाई का जिम्मा लिया मिश्र ने यह भी बताया कि उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा जी से बात कर मांग रखी कि पीड़ित परिवार को पांच पांच लाख रुपये मुआवजा दिया जाए इस पर उप मुख्यमंत्री महोदय मुख्यमंत्री जी से बात कर दो लाख रुपये का तत्काल मुआवजे का ऐलान किया शेष मांग का आश्वासन दिया इसके लिए उनका भी आभार प्रकट करता हूं |

डीसी श्रीवास्तव  ने व्यापारियों की मांग को सही ठहराते हुए कहा कि या घटना पुलिस को चुनौती है अभी कुछ दिन पहले ही बाजार खाला थाना में इसी बाजार के व्यापारी के साथ रास्ते में लूट की घटना हो गई थी जिसका पुलिस टीम ने रकम बरामदगी के साथ खुलासा किया था कल से हमारी टीम इस केस पर काम कर रही है बहुत नजदीक तक पहुंच चुकी है जल्द ही इस काम में लगी टीम खुलासा करेगी और रकम भी बरामद की करेगी शेष मांगों पर पुलिस ने कहा कि व्यापार मंडल के साथ बैठक कर उसकी ठोस रेखा बनाकर निराकरण किया जाएगा मुख्य चौराहों पर जो कैमरे लगाने की बात कही गई है उसे जल्द से जल्द लगाया जाएगा  |

बैठक में मुख्य रूप से प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल नगर अध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल चेयरमैन हरीश चंद्र अग्रवाल अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा वरिष्ठ उपाध्याय राजेंद्र अग्रवाल धीरेंद्र कुमार अवस्थी महेश गुप्ता सतीश मिश्र महामंत्री नीरज गुप्ता कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल युवा अध्यक्ष कुश मिश्रा, रवि कांत श्रीवास्तव ऋतुराज रस्तोगी मनोज सक्सेना प्रशांत गर्ग नवीन गुप्ता रतन चौरसिया सुशील जायसवाल के साथ सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे


Scroll To Top
Translate »