अखिलेश व आजम लूट को सही ठहराने के लिए मुलायम को बना रहे ढाल—-स्वतंत्र देव सिंह


उन्होंने कहा आज लम्बे अरसे बाद जिस तरह से सपा कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रेसवार्ता का आयोजन कर आजम खां का बचाव कराया गया, उससे साबित होता है कि अखिलेश सरकार में आजम खां ने अपने ओहदे का फायदा उठाते हुए तमाम घपले घोटालों को अंजाम दिया। अब हो रही जांचों में घपले घोटाले सामने आ रहे हैं तो मुलायम सिंह यादव को आगे रखकर आजम खुद को बेगुनाह साबित करने की कोशिश कर रहे हैं।  कुछ दिनों पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी अपनी प्रेसवार्ता में आजम खां द्वारा किये गए कब्जों को सही साबित करने के लिए कई तर्क दिए थे।


Scroll To Top
Translate »